विशाल लक्ष्य के आगे भारत की शुरुआत अच्छी नहीं हुई और अपना पहला मैच खेल रहे शिखर धवन खाता खोले बगैर ही पारी की दूसरी ही गेंद पर बोल्ड हो गए। शुरुआत झटके के बाद मुरली विजय ने नए बल्लेबाज कोहली के साथ पारी को आगे बढ़ाया और स्कोर 35 तक ले गए। विजय जब बड़ी पारी की ओर बढ़ रहे थे तभी मैक्के की बाहर जाती गेंद पर बल्ला लगा बैठे जिसे विकेटकीपर पैने ने लपक लिया। विजय ने 15 रनों का योगदान दिया। दो विकेटों के पतन के बाद युवराज क्रीज पर आए। शुरू में वह गेंद को ठीक से खेलने में असहज दिखे लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने लय पकड़ ली और कोहली के साथ 137 रन की बेजोड़ साझेदारी बनाकर टीम की जीत की आस दिखाई।
कोहली ने युवी के साथ पारी को आगे बढ़ाया। कोहली ने 69 गेंदों में अर्धशतक लगाया जबकि युवराज ने पचासा पूरा करने के लिए 64 गेंदें खेली। युवी ने बीच में कुछ अच्छे शाट भी लगाए। मैक्के ने युवराज को अपना तीसरा शिकार बनाते हुए अपनी टीम को बहुप्रतीक्षित सफलता दिलाई। युवी ने 87 गेंदों में पांच चौके लगाए। दूसरी तरफ कोहली का पराक्रम जारी था और लगातार रन बटोर रहे थे। कोहली के नए साथी रैना ने भी आतिशी पारी खेली। रैना ने चौके की बौछार लगाते हुए रन गति को तेज कर दिया। इसी बीच कोहली ने अपना शानदार शतक पूरा किया जो आस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका पहला शतक है। शतक लगाने के बाद कोहली ने मैक्के की गेंद पर लगातार दो चौका व एक छक्का जड़ा। पूरी तरह से थक चुके कोहली ने अगले ओवर में होप्स की हल्की गेंद को उठा दिया जिसे हेस्टिंग्स ने सीमारेखा के पास लपक लिया। कोहली ने 121 गेंदों में 11 चौका व एक छक्का लगाया। कप्तान धौनी खाता खोले ही इसी ओवर में बोल्ड हो गए। दोहरे झटके के बीच रैना ने दो रन लेकर अपना 16वां अर्धशतक लगाया। नवोदित बल्लेबाज सौरभ तिवारी ने छोटी लेकिन बढि़या पारी खेली और 17 गेंदों में 12 रन बनाकर नाबाद लौटे।
Mahak Singh
add
गुरुवार, 21 अक्टूबर 2010
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Commonwealth Games 2022 Days 6
Commonwealth Games 2022 Day 6: राष्ट्रमंडल खेल 2022 में अब तक भारत ने कुल 18 पदक जीते हैं, जिसमें पांच स्वर्ण, छह रजत और सात कांस्य पदक श...
-
मुंबई। पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ एकमात्र भारतीय हैं जिन्हें अब तक आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला है और अब उनके तीन साथी इ...
-
एक दिन जंगल में बाघ को पकड़ने एक शिकारी आया उसने गुफा से थोड़ी दूर पर एक गहरा गड्ढा खोदकर उसे घास फूस से ढक दिया...
-
अपने हिसाब से जियो........ लोगो की सोच का क्या? वो तो कण्डीशन के हिसाब से बदलती रहती है अगर चाय में मक्खी गिर जाये , तो चाय को फेक देते ह...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें