add
सोमवार, 20 जून 2022
बाघ और लोमड़ी
एक दिन जंगल में बाघ को पकड़ने एक शिकारी आया उसने गुफा से थोड़ी दूर पर एक गहरा गड्ढा खोदकर उसे घास फूस से ढक दिया शिकारी पेड़ के नीचे जाकर सो गया बाघ जब शिकार के लिए निकला तो उस गड्ढे में गिर गया एक लोमड़ी उधर से गुजर रही थी उसे देखा के बाद मुसीबत में है वह बात को बचाने का उपाय सोचने लगी शिकारी गहरी नींद में सोया हुआ था उसके पास एक रस्सी थी लोमड़ी ने रस्सी का एक सिरा पेड़ से बांध दिया दूसरा सिरा उसने गड्ढे में फेंक कर मार से का रस्सी पकड़ कर ऊपर आ जाओ बाद रस्सी के सहारे ऊपर आ गया शिकारी की आंख खुलने से पहले ही दोनों वहां से नौ दो ग्यारह हो गए
गुरुवार, 16 जून 2022
अनमोल वचन
अपने हिसाब से जियो........
लोगो की सोच का क्या?
वो तो कण्डीशन के हिसाब से बदलती रहती है
अगर चाय में मक्खी गिर जाये ,
तो चाय को फेक देते है.........
और अगर
देशी घी मे गिरे, तो मक्खी को निकल कर फेक देते है.
शुक्रवार, 10 जून 2022
सूरदास जी का वात्सल्य
कृष्ण नंद के घर पर रहकर बड़े हुए थे। बढ़ते हुए बालक की मनोहर गति विचित्र भाव भंगियों और भोली तथा प्यारी बातों का सूर दास ने बड़ा सुंदर वर्णन किया है। यह वही बातें हैं जो प्रत्येक बालक बड़ा होते समय करता है और जिन्हें लगभग सभी माता-पिता देखते हैं और देखकर प्रसन्न होते हैं।
कृष्ण का घुटनों के बल चलना खड़े होकर लड़खड़ाते हुए चलने का प्रयत्न करना तरह-तरह के छोटे-छोटे हट और शरारतों का सूरदास ने ऐसा मानोहारी वर्णन किया है कि कोई भी बात छूट नहीं पाई है मक्खन चुरा कर खा लेना कृष्ण को बड़ा प्रिय था । अपने ही घर में नहीं बल्कि पड़ोस की गोपियों के यहां से भी वह माखन चुरा लाते थे। पकड़े जाने पर ऐसे बहाने बनाते थे कि उन्हें पकड़कर माँ यशोदा के पास लाने वाली गोपियों को भी हंसी आ जाती थी।
तथा कृष्ण के बड़े होने पर उनके ग्वालो के साथ गाय चराने के लिए बन में जाने लगे। वह सभी ग्वालो के साथ खेलते और कभी उनसे झगड़ते कभी ग्वाल उन्हें छेड़ते कहते तुम नंद के बालक नहीं हो नंद और यशोदा दोनों गोरे हैं और तुम हो काले, तुम्हें तो उन्होंने कहीं से खरीदा है।
Commonwealth Games 2022 Days 6
Commonwealth Games 2022 Day 6: राष्ट्रमंडल खेल 2022 में अब तक भारत ने कुल 18 पदक जीते हैं, जिसमें पांच स्वर्ण, छह रजत और सात कांस्य पदक श...
-
मुंबई। पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ एकमात्र भारतीय हैं जिन्हें अब तक आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला है और अब उनके तीन साथी इ...
-
स्वामी विवेकानंद ने कर्तव्य और कर्मयोग को सर्वोपरि बताया है। कोई भी काम छोटा-बडा नहीं होता, यह उनके इस व्याख्यान से पता चलता है.. यदि कोई मन...
-
एक दिन जंगल में बाघ को पकड़ने एक शिकारी आया उसने गुफा से थोड़ी दूर पर एक गहरा गड्ढा खोदकर उसे घास फूस से ढक दिया...
